RBSE 10th Result 2025 Roll Number: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, रोल नंबर व नाम से ऐसे करें चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Check Roll Number name wise direct link on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 28 मई की शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Check Roll Number name wise: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 28 मई की शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RJ10 [स्पेस] Roll Number टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

RBSE 10th Result 2025

RBSE 10th Result 2025

सूचना के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शाम 4 बजे कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित डीओआईटी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे। बता दें कि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी साझा की जाएगी।

End of Feed