RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

RBSE 10th 12th Result 2025: ​​राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

RBSE 10th 12th Result 2025: यूपी और बिहार बोर्ड का रिजल्ट कर दिया गया है। अब सभी की नजरें राजस्थान बोर्ड की तरफ है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी देखा जा सकता है।

RBSE 10th 12th Result 2025

RBSE 10th 12th Result 2025

RBSE Class 10th 12th Result 2025: मई में जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed