RBSE 10th, 12th Admit Card 2023, RBSE Class 10th and 12th Admit Card on rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरबीएसई एडमिट कार्ड (RBSE Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Admit Card 2023
RBSE Board Exam Date 2023: मार्च में होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट के मुताबिक, 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक सुबह 8:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
RBSE Admit Card 2023: प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी किया था। अब बोर्ड जल्द ही थ्योरी परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी करेगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RBSE 10th, 12th Admit Card 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब आप आरबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में इस साल लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जएगा। बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
