RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024: इस तारीख को होगी आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जल्द जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड सितंबर के आखिरी या फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed