Rashtriya Military School Admission Process: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (Rashtriya Military School) अनुशासन सिखाने और देश के लिए सेवा भाव को जाग्रत करने के लिए मशहूर है। इस स्कूल में एडमिशन के लिए हर साल हजारों आवेदन आते हैं। ऐसे में देश के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स और फीस (Rashtriya Military School Fees) की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन
अगर आप भी अपने बच्चों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन दिलाना चाहते हैं तो एडमिशन की सारी डिटेल्स पहले से जान लें। किस क्लास में एडमिशन होता है और एडमिशन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए इन सभी सवालों का जवाब यहां मिलेगा।
Military School Admission: केवल इन कक्षाओं में मिलता है दाखिला
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश सभी कक्षाओं में नहीं होता है। इस स्कूल में केवल कक्षा 6, 9वीं और 11वीं में एडमिशन होता है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बता दें कि यह स्कूल रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत ही आता है।
Rashtriya Military School Fees Structure
| कैटेगरी | ट्यूशन फीस प्रति वर्ष | कॉशन मनी |
| ओआर एवं नेवी व एयरफोर्स में उनके समकक्ष (एक्स सर्विसमैन सहित) | 12000 रुपये | 1200 रुपये |
| जेसीओ और नेवी व एयरफोर्स में उनके समकक्ष (एक्स सर्विसमैन सहित) | 18000 रुपये | 1800 रुपये |
| तीनों सेनाओं के सर्विस ऑफिसर्स (एक्स सर्विसमैन सहित) | 32000 रुपये | 3800 रुपये |
| सिविलियन | 51000 रुपये | 6000 रुपये |
| सिविलियन एससी/एसटी | सिविलियन की फीस का 25% | 6000 |
Military School Admission Process: कैसे होता है एडमिशन?
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन के लिए एंट्रेस टेस्ट में शामिल होना होगा। अगर आप अपने बच्चे को 6वीं कक्षा में प्रवेश दिलाना चाहते हैं तो उसके लिए स्टूडेंट्स का 5वीं कक्षा पास या उसमें अध्ययनरत होना जरूरी है। इसी प्रकार 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र का 8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। वहीं, 11वीं कक्षा में प्रवेश 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
- कक्षा 6 और 9 में प्रवेश उपलब्ध रिक्तियों के अधीन है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी प्रवेश केवल बोर्डिंग छात्रों के लिए हैं।
- प्रवेश प्रक्रिया इस प्रकार काम करती है। लिखित परीक्षा कक्षा 6 और 9 दोनों में ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा होती है।
- कक्षा 6 के लिए, परीक्षा द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) और कक्षा 9 के लिए केवल अंग्रेजी में होगी।
- लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आरएमएस में आमंत्रित किया जाएगा।
- इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के अंकों को मिलाकर एक मेरिट सूची बनाई जाती है।
- एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट स्कूल आवंटन के साथ मेरिट सूची प्रकाशित की जाती है।
- सभी छात्रों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, और जो असफल होंगे उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rashtriya Military School: देश में 5 मिलिट्री स्कूल
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
Age Limit for Military School Admission: कितनी चाहिए उम्र?
शैक्षिक योग्यता के साथ छात्र का निर्धारित आयु का क्राइटेरिया पूरा करना भी आवश्यक है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 10 से 11 वर्ष के बीच, 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 13 से 14 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जाती है जिसके लिए आवेदन अक्टूबर/ नवंबर से शुरू हो जाते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- rashtriyamilitaryschools.edu.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
