RSMSSB Bharti 2026 : राजस्थान में 9 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान में 9 हजार से भी ज्यादा पदों पर जल्द भर्ती आने वाली है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अपनी कमर कस लें। RSMSSB चेयरमैन आलोक राज ने जानकारी दी कि भर्ती से जुड़ी सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।

RSMSSB Bharti 2026 : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड बेहद जल्द तकरीबन 9,000 पदों पर भर्ती शुरू करेगा। इसमें बेसिक और सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर और PTI के पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन मई के लास्ट या फिर जून से शुरू हो सकते हैं। साथ ही परीक्षा भी अगस्त और सितंबर के महीने में होनी है। बोर्ड ने इस भर्ती की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बात ये है कि इसके लिए 18 से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB recruitment

RSMSSB recruitment

बताते चलें कि राजस्थान सरकार जल्द ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर सकती है। सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि विभाग आने वाले समय में बड़ी संख्या में भर्तियां निकाल सकता है।

End of Feed