Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Apply Online: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 शुरू हो गई है, इसी के साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया जिन्हें सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करना था। राजस्थान में 13164 पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्तियां की जा रही हैं। पंजीकरण करने के लिए आवेदन लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकेंगे।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2023
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर 20 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 पद भरे जाएंगे।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 की यह है अंतिम तिथि
नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए 19 जुलाई 2023 तक आवेदन किया जा सकेगा। बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुल 30,000 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अभी सफाई कर्मियों की भर्ती में से केवल 13164 पदों को भरा जाएगा। शेष पदों के लिए बाद भी नोटिफिशन निकाला जाएगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए कौन कर सकता है आवेदन
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए पहली शर्त यह है कि उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/ अर्ध-सरकारी संस्थान में एक साल का अनुभव भी होना चाहिए।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए उम्र
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए केवल 18 से 40 उम्र के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे, हालांकि अधिकतम आयु में छूट का प्रावधान भी है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए जानें आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये
राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 400 रुपये
समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये
Direct Link for Apply Online - recruitment.rajasthan.gov.in
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए कैसे होगा चयन
आवेदकों का चयन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जा सकता है।
