Rajasthan PTET Answer Key 2024 Release Date: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET 2024) की प्रोविजनल आंसर-की (Rajasthan PTET Answer Key 2024) जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com से आंसर-की (Rajasthan PTET Answer Key 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पीटीईटी आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक (Rajasthan PTET Answer Key 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Rajasthan PTET Answer Key 2024
| राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2024 | विवरण |
| राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2024 जारी करने की तारीख | राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2024 जल्द ही जारी की जाएगी, संभवतः जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में। |
| राजस्थान पीटीईटी आयोजक प्राधिकरण | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा |
| राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट | [ptetvmou2024.com](http://ptetvmou2024.com) |
| राजस्थान पीटीईटी का विवरण | राजस्थान पीटीईटी 2024 राज्य स्तर की परीक्षा है जो 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय एकीकृत बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों के लिए है। |
| राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा 2024 तिथि | 9 जून 2024 |
| राजस्थान पीटीईटी की पंजीकरण संख्या | लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थी |
| आंसर की डाउनलोड करने के चरण | 1. [ptetvmou2024.com](http://ptetvmou2024.com) पर जाएं |
| 2. राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2024 लिंक पर क्लिक करें | |
| 3. आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा | |
| 4. मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें | |
| 5. आंसर की डाउनलोड करें | |
| राजस्थान पीटीईटी का हेल्पलाइन | उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। |
| अतिरिक्त जानकारी | आंसर की की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें। |
Rajasthan PTET 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय एकीकृत बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर साल एक बार आयोजित किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 9 जून को आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा के लिए लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिन्हें अब आंसर-की व रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
Rajasthan PTET Answer Key 2024 Date: कब आएगी आंसर-की
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पीटीईटी आंसर-की जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही राजस्थान पीटीईटी आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download Rajasthan PTET Answer Key 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
- फिर राजस्थान पीटीईटी आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थ अपना आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan PTET Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
राजस्थान पीटीईटी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
