Rajasthan PTET 2025 Registration Extended: राजस्थान पीटीईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर अब 17 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल निर्धारित की गई थी।
Rajasthan PTET 2025
Rajasthan PTET 2025 Exam Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एप्टीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी के चार सेक्शन होंगे। प्रत्येक सेक्शन से 150 अंकों के कुल 50 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से सात या 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to apply for Rajasthan PTET 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Rajasthan PTET 2025: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी राजस्थान पीटीईटी के लिए 17 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
