Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी का शेड्यूल जल्द, देखें मानदंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2022, 02:19 PM IST

Rajasthan Police Constable PET & PST Schedule: राजस्थान पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि 15 सितंबर 2022 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा व फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन डायरेक्ट कांस्टेबल के पद पर होगा। यहां आप पीईटी व पीएसटी के लिए मानदंड जान सकते हैं।

Rajasthan Police Constable PET & PST Schedule: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। राजस्थान पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड ने गुरुवार रात 15 और यूनिटों के कांस्टेबल भर्ती सीबीटी परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इससे पहले 24 अगस्त 2022, बुधवार को 21 यूनिटों का रिजल्ट जारी किया गया था। सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) व फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम राज्य सरकार के पुलिस कांस्टेबल की 4,388 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी का शेड्यूल जल्द, देखें मानदंड

इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 13 मई से 16 मई तक आयोजित की गई थी। हालांकि 14 मई को पेपर लीक होने के कारण दूसरे स्लॉट की परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसके बाद परीक्षा परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि पीईटी व पीएसटी के लिए मात्र 15 से 20 हजार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पीईटी व मापतौल में सफल कांस्टेबल ड्राइवर/बैण्ड उम्मीदवरों के लिए 30 मार्क्स का स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यहां आप आप पीईटी व पीएसटी के लिए आवश्यक दस्तावेज से लेकर मानदंड तक संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed