Rajasthan LDC Result 2026 Kab aayega: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। 5 जुलाई 2026 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिन उम्मीदवारों नेपरीक्षा में भाग लिया था, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट लिस्ट और कैटेगरी वाइज कट ऑफ PDF डाउनलोड कर सकेंगे। यह सरकारी रिजल्ट कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
राजस्थान LDC रिजल्ट कब आएगा?
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,644 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। सूत्रों की मानें तो राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 का परिणाम 21 सितंबर से 25 सितंबर 2026 के बीच RSMSSB LDC Result आधिकारिक वेबसाइट पर आने की संभावना है। इस भर्ती का विज्ञापन जनवरी 2026 में जारी किया गया था। और आपको बता दे की आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तारीख 13 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: रिजल्ट चक करने के लिए आप सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर Candidate Corner या Result सेक्शन खोजें।
स्टेप 3: इसके बाद Result सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: वहां Clerk Grade-II/LDC और Junior Assistant भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित रिजल्ट लिंक खोजें।
स्टेप 5: उसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 6: यदि PDF फॉर्म में परिणाम जारी किया गया है तो PDF डाउनलोड करें।
स्टेप 7: अब अपने मोबाइल या कंप्यूटर में PDF खोलें।
स्टेप 8: फिर आप Keyboard से Ctrl + F दबाएं।
स्टेप 9: अपना Roll Number दर्ज करें।
स्टेप 10: अगर आपका रोल नंबर PDF में दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आप उस परिणाम सूची में शामिल हैं।
रिजल्ट में होगी ये जानकारी
- उमीदवार का नाम
- उम्मीदवार के माता-पिटा का नाम
- जन्म तारीख
- परीक्षा का नाम
- भर्ती का नाम
- पद का नाम
- रोल नंबर
- उम्मीदवार की चयन स्थिति
- प्राप्त अंक/स्कोर, यदि स्कोरकार्ड जारी किया गया हो
- कटऑफ से संबंधित जानकारी
- आगे की प्रक्रिया की सूचना
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने Clerk Grade-II/LDC और Junior Assistant की संयुक्त भर्ती परीक्षा 05 जुलाई 2026 को आयोजित की थी। इस परीक्षा के बाद RSSB ने 24 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर 26 से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन दिया गया था। ऑफलाइन आपत्ति की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई थी।
