Rajasthan BSTC Result 2025 Topper: पहले तीन स्‍थानों पर बेटियों ने मारी बाजी, सीकर की सीमा गोस्वामी ने गाड़ा झंडा

Rajasthan BSTC Result 2025 Declared online, Pre Deled Toppers List, Mark Online on predeledraj2025.in: राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। हालांकि रिजल्ट लिंक कुछ देर बाद एक्टिव हुआ, बता दें, टॉपर का नाम भी सामने आ गया है, इस बार सीकर की सीमा गोस्वामी ने बाजी मारी है ।

Rajasthan BSTC Result 2025 Declared Online Pre Deled Toppers List: खत्म हुआ इंतजार ! Vardhman Mahaveer Open University ने आज 14 जून को राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एक जानकारी के अनुसार, इन रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाम करीब सवा 5 बजे वीएमओयू स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से कर दी थी, लेकिन रिजल्ट लिंक कुछ देर में बाद एक्टिव किया गया था। Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Releasing के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.कैलाश सोडाणी भी मौजूद रहे।

BSTC Pre DElEd Result 2025 OUT

Rajasthan BSTC Result 2025 Topper

इस बार सीकर की सीमा गोस्वामी ने बाजी मारी है, इन्‍होंने परीक्षा का टॉप किया है, जबकि दूसरे स्‍थान पर बाड़मेर की पूजा भाकर और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ ने तीसरा स्‍थान पाया है ।

End of Feed