Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, panjiyakpredeled.in से तुरंत करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन की ओर से राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी कर दिया है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाना है।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023, Rajasthan BSTC Admit Card 2023 Date: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन की ओर से बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट यानी बीएसटीसी (BSTC) प्री डीएलएड परीक्षा का (Rajasthan Pre DElEd Exam 2023) एडमिट कार्ड आज यानी 21 अगस्त को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से अपना एडमिट कार्ड (Rajasthan BSTC Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023: कब होगी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। इस परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी, संस्कृत / हिंदी विषयों से 200 सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

End of Feed