Rajasthan Board RBSE 10th Result 2025 Check via Digilocker/ SMS:बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर (BSER) राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देखने में दिक्कत आ रही है? या इंटरनेट की उपलब्धता नहीं है, तो परेशान क्यों होना, आप SMS/ DigiLocker के माध्यम से भी राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 Check कर सकते हैं। जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट Offline देखने के लिए क्या करना होगा? यहां SMS और DigiLocker दोनों से रिजल्ट देखने का तरीका बताया गया है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS/ DigiLocker से ऐसे करें चेक
RBSE 10th Result 2025 Website
सबसे पहले बता दें, इन रिजल्ट को ऑनलाइन देखने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.com पर जाया जा सकता है, लेकिन कई बार छात्र इंटरनेट से रिजल्ट देखने में सक्षम नहीं होते हैं, ऐसे में यहां RBSE 10th Result 2025 SMS और RBSE 10th Result 2025 DigiLocker से देखने का तरीका बताया गया है।
RBSE 10th Result 2025 SMS se Kaise Dekhe ! RBSE 10th Result 2025 Check vis SMS
- अपने मोबाइल का मैसेजिंग ऐप खोलें।
- टाइप करें: RJ10 [आपका रोल नंबर]
- इसे 5676750 या 56263 पर भेजें।
- आपको अपना रिजल्ट कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर मिल जाएगा।
RBSE 10th Result 2025 SMS se देखने में दिक्कत आए तो आप डिजिलॉकर पर भी जा सकते हैं, जानें क्या है तरीका
- सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या आप इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर जा सकते हैं।
- लॉग इन करने के लिए अपने आधार या पंजीकृत सेलफोन नंबर का उपयोग करें।
- "शिक्षा" शीर्षक वाले सेक्शन पर जाएं।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड चुनें।
- अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करें।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक पेन और पेपर प्रारूप में आयोजित कीं।
