आरबीएसई 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने (Rajasthan Board 12th Result) वाला है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन इंटरमीडिएट के छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया (RBSE 12th Result) जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई के पहले सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Rajasthan Board 12th Result 2024 Date: यहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की डेट
कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की गई थी। यहां छात्रों को परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। एग्जाम कुल 6 हजार से अधिक केंद्रों पर निर्धारित था। यहां आप जान सकते हैं कि पिछले 5 साल में आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब कब जारी हुआ।कब जारी होगा आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट
पिछले साल यानी 2023 के आंकड़ो पर नजर डालें तो राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 18 मई को जारी किया गया था। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह तक नतीजे घोषित हो सकते हैं।कब-कब जारी हुआ रिजल्ट
- 2023 - 18 मई और 25 मई
- 2022 - 6 जून (आर्ट्स रिजल्ट)
- 2019 - 12 मई
- 2018 - 23 मई
- 2017 - 27 मई
- 2016 - 16 और 28 मई
कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number और DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
