LIVERBSE Board 10th, 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा, जानें कहां से मिलेगी मार्कशीट

RBSE Board 10th, 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा, जानें कहां से मिलेगी मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बीते दिनों बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने करीब 94 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन कार्य खत्म कर लिया है। सूत्रों की मानें तो मूल्यांकन के साथ छात्रों की मार्कशीट भी तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि 20 मई तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए नतीजे चेक कर सकेंगे।
आरबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षाएं इस बार फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक निर्धारित थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक की थी। साल 2022 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 82.89% था, जबकि 2021 में 99.56% और 2020 में पास फीसदी 80.64% देखने को मिला था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट होता है, तो रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकता है। हालांकि इसके लिए छात्रों को विषयानुसार अलग-अलग शुल्क का भुगतान करना होगा। दो से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा। राजस्थान बोर्ड के छात्रों से अनुरोध है कि लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही आरबीएसई के ट्वीटर अकाउंट पर बने रहें। रिजल्ट से संबंधित कोई भी अपडेट आते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
RBSE Board 10th, 12th Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया गया था।
RBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: रिजल्ट की तैयारियां पूरी
राजस्थान बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट के लिए डेट की घोषणा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इसी माह में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board Result 2024 LIVE: कौन जारी करेगा रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ तैयार रहें। जल्द ही राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE: जानें कब आएगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षाफल अलग-अलग तारीखों पर घोषित किए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष भी मई माह में रिजल्ट की घोषणा की गई थी। ऐसे में इस वर्ष भी बोर्ड की ओर से रिजल्ट इसी माह में घोषित किये जा सकते हैं।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024: आने वाला है रिजल्ट
आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि अजमेर बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 98 फीसदी से ज्यादा पूरी कर चुका है। केंद्रों ने मुख्यालय को रिपोर्ट भी भेज दी है। बस कुछ केंद्रों से रिपोर्ट आनी बाकी है।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 15 मई के बाद किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए आपको मोबाइल में RAJ10 या RAJ12 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनट बाद ही रिजल्ट आपको मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - कब जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड द्वारा 10वीं परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक और 12वीं परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट की लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक्टिव होगी। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - कब आएगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नही है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - कब हुई थी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया। वहीं, 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक हुई। जबकि, कक्षा 12वीं परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE - नोट कर लें वेबसाइट
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 LIVE: तैयारियां पूरी
राजस्थान बोर्ड से एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बता दें कि RBSE की ओर से दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें।
RBSE 12th Result 2024 LIVE: 2023 में कैसा था 12वीं Arts का रिजल्ट?
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर हुआ था। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 92.35 फीसदी था। इसमें लड़कों का रिजल्ट 90.65 प्रतिशत और लड़कियों का रिजल्ट 94.06 फीसदी था।
RBSE 12th Commerce and Science Result : पिछले साल कैसा था?
साल 2023 में 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई को जारी किया जा चुका है। साइंस स्ट्रीम में 95.65% स्टूडेंट्स पास हुए थें, जबकि कॉमर्स में 96.60% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
RBSE 10th 12th Result 2024: कंपार्टमेंट का मौका
राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे उनके लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन जून माह में किया जा सकता है।
RBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड ने हायर सेकेंड्री यानी कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 4 अप्रैल तक किया था। वहीं, 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 30 मार्च 2024 तक किया गया था। परीक्षा खत्म हुए 1 महीना से ज्यादा समय हो गया है अब रिजल्ट जारी होगा।