तैयारियां शुरू, राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कहां और कैसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 29 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट तैयार करने का काम किया जा रहा है। Rajasthan Board Result 2024 जारी होने बाद छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान बोर्ड 10 और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी। Rajasthan Board Result 2024 जारी होने बाद छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board Result 2024

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान यानी RBSE की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। रिजल्ट की तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 29 फरवरी से लकेर 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट तैयार करने का काम किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

End of Feed