Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025: RSSB ग्रेड 4 कट ऑफ जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज लिस्ट, ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Download: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने RSSB ग्रेड 4 परीक्षा 2025 की घोषणा करते हुए कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से कट ऑफ लिस्ट पीडीएफ के साथ रिजल्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Download: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 शुक्रवार, 16 जनवरी को शाम 5 बजे जारी कर दिया गया है। सितंबर 2025 में हुई राजस्थान ग्रेड 4 की परीक्षा का रिजल्ट आज करीब 4 महीने बाद जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देखने के साथ उसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही RSMSSB ने कट ऑफ (Rajasthan 4th Grade Cut Off) भी जारी कर दी गई है। बता दें कि कट ऑफ कैटेगरी के आधार पर जारी की गई है।

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025

RSSB ग्रेड 4 कट ऑफ जारी

38 जिलों में आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें की राजस्थान ग्रेड 4 की परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 21.7 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि ग्रेड 4 परीक्षा का आयोजन 53,749 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया था। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार, जिनके अंक कट ऑफ के बराबर हैं या उससे अधिक है, सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए एलिजिबल होंगे।

End of Feed