Railway Recruitment: 10वीं पास के लिए रेलवे ने निकाली बंपर वेकेंसी, जानें आवेदन का तरीका

रेलवे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती लेकर आया है। भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। शर्त है कि उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत नंबर्स के साथ मैट्रिक पास की हो।

Railway Recruitment for 10th Pass: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सबसे खास बात ये है कि इसमें भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। इसमें चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए रेलवे ने ये भर्ती निकाली है। इन पदों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कोपा, मैकेनिक, स्टेनो और मशीनिस्ट जैसी ट्रेड शामिल हैं।

Railway recruitment 2026

Railway recruitment 2026

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। शर्त है कि उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत नंबर्स के साथ मैट्रिक पास की हो। 49.9 प्रतिशत नंबर्स पर भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

End of Feed