railway recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। मंत्रालय ने अलग-अलग कैटेगरी में कुल 22 हजार लेवल-1 पदों पर कई नियुक्तियों को अनुमति दी है। बोर्ड ने इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक, पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1199 पद आवंटित किए गए हैं। इस बात की जानकारी आरआरबी महेंद्री के चेयरमैन संजय कुमार ने बताया।
Railway recruitment 2025 RRB approves 22000 vacancies level 1 post check application process here
कब शुरू होंगे आवेदन ?
रेलवे की इस वेकेंसी को लेकर उम्मीद है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में ही शुरू कर दिए जाएंगे। इस भर्ती के जरिये रेलवे द्वारा 22,000 पदों को भरा जाना है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कोटे के लिए आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया है। इसमें सबसे ज्यादा वेकेंसी इंजीनियरिंग विभाग में हैं। ट्रैफिक पॉइंट बी के 5,000 पद सृजित किए गए हैं। इस भर्ती का युवाओं को काफी दिनों से इंतजार था। इस वेकेंसी के अलावा रेलवे में दो लाख से भी ज्यादा पद खाली हैं।
22 हजार पदों पर जल्द शुरू होंगे आवेदन
बताते चलें कि साल 2025 के सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के तहत 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें एससी, एसटी और ओबीसी समेत दिव्यांग कोटे के लिए आरक्षण भी रखा गया है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा 12,500 पद इंजीनियरिंग विभाग में हैं। भर्ती का युवाओं को काफी लंबे समय से इंतजार था। इस वेकेंसी के अलावा रेलवे में दो लाख से भी ज्यादा वेकेंसियां हैं। इन वेकेंसियों को भरने की युवा लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
किन पदों पर वेकेंसी ?
इन पदों में मेंटनेर ग्रेड 4 के 11 हजार पद, ट्रैफिक पॉइंट बी के 5,000 पद सृजित किए गए हैं। असिस्टेंट एस व टी 1500, असिस्टेंट (सी व डब्ल्यू) के 1000, असिस्टेंट ऑपरेशन के 500, असिस्टेंट लोको शीट के 200, असिस्टेंट (टीआरडी) 800, असिस्टेंट (पी-वे) 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के 600 पद और असिस्टेंट (ब्रिज) के 600 पद सृजित किए गए हैं।
