Railway Recruitment 2022: रेलवे ने किया बंपर भर्ती का ऐलान, बिना परीक्षा के होगी सीधी भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:14 PM IST

Railway Recruitment 2022 Apply Online: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड फूड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपने यहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरसीटीसी ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन।
  • बिना परीक्षा के मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी भर्ती।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर करें आवेदन।

Railway Recruitment 2022: बेरोजगारी के दौर में सराकरी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईआरसीटीसी की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं। बीते कुछ दिन पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने संसदीय सत्र के दौरान रेलव में बंपर भर्ती का संकेत दिया था। इसके बाद से अभ्यर्थी रेलवे की भर्ती की तैयारी में लग गए थे। वहीं अब साउथर्न और ईस्टर्न रेलवे के बाद, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड फूड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपने यहां (IRCTC Recruitment 2022) पर भर्ती निकाली है।

Railway Recruitment 2022

रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकाली बंपर भर्ती

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि, यहां 10वीं पास 15 वर्ष से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को कम उम्र में नौकरी की सख्त जरूरत है, वो यहां अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। सीओपीए अप्रेंटिसशिप एक्ट 1061 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2022 है। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीख, चयन प्रक्रिया व सैलेरी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed