Railway NTPC Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway ALP Recruitment 2026) खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5165 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 15 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2026 है। यहां आप रेलवे एएलपी के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे एनटीपीसी के 5165 पदों पर वैकेंसी
Railway NTPC Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी के कुल 5165 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्नातक स्तर के 3477 पदों कि रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क सहित अन्य पद शामिल हैं। वहीं 12वीं पास के लिए कुल 1688 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद शामिल हैं।
रेलवे एनटीपीसी के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आरआरबी 12वीं स्तर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास होना जरूरी है। इसके अलावा टाइपिस्ट पदों के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग गति आवश्यक है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।
Railway NTPC Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Railway NTPC Recruitment 2026 For 5165 Posts Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर सबमिट पर क्लिक करें।
Railway NTPC Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये।
- ओबीसी वर्ग: पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये।
- ईडब्ल्यूएस वर्ग: पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये।
- एससी वर्ग: 250 रुपये।
- एसटी वर्ग: 250 रुपये।
- महिला अभ्यर्थी: 250 रुपये।
- अन्य आरक्षित वर्ग: 250 रुपये।
रेलवे एनटीपीसी के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
