Railway Group D Vacancy 2023, Sarkari Naukri: बेरोजगारी इन दिनों शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रही है। इस बीच भारतीय रेलवे युवाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर (Railway Group D Notification) आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त ग्रुप सी व डी के करीब 2 लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हाल ही में आरआरबी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, बोर्ड ने रिक्तियों का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया है तथा कैबिनेट बैठक के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए मुहर लग (RRB Group D Recruitment) चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए जुलाई के पहले सप्ताह तक अधिसूचना जारी किया जा सकता है।
Railway Group D Vacancy 2023: आरआरबी ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यहां अपना पंजीकरण करने के लिए कम से कम एक माह का समय दिया जाएगा। साथ ही चयन प्रक्रिया नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आप ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पेपर पैटर्न से लेकर संपूर्ण साजनकारी प्राप्त कर सकते हैं।
