Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए मौका, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) में अप्रेंटिस करने का मौका है। कुल 2008 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे।

Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) में अप्रेंटिस करने का मौका है। कुल 2008 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर Apprentice भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।

NWR Apprentice Recruitment 2026 for 2008 post

रेलवे में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 10+2 सिस्टम के तहत इसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी NTC होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए।

End of Feed