Punjab Board Results 2026: कब आएगा पंजाब बोर्ड रिजल्ट, कहां और कैसे चेक करें परिणाम, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Punjab Board Results 2026: पंजाब बोर्ड द्वारा अभी 10वी और 12वीं की आंसर कॉपियों की जांच की जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होते ही बोर्ड द्वारा लाखों छात्रों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Punjab Board Results 2026: पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा सफलतापूर्वक कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किए जाने के बाद अब आंसर कॉपियों की जांच की जा रही है। बता दें कि पंजाब बोर्ड द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से पूरी की जा रही है। बता दें कि मूल्यांकन का प्रोसेस अपने अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। समय के बीतने के साथ परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं।

Punjab Board Results 2026

Punjab Board Results 2026

पंजाब बोर्ड परीक्षा 2026 कब आयोजित हुई थी?

पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया गया था। इस दौरान 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य के 2,366 परीक्षा केंद्रों में सुबह की एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

End of Feed