Pariksha pe charcha 2025: 'परीक्षा पे चर्चा' में अहम टिप्स देंगे टेक्निकल गुरु गौरव और उद्यमी राधिका गुप्ता, जानें किस समय होगा शुरू

Pariksha pe charcha 2025 Third Round: परीक्षा पे चर्चा के तीसरे एपिसोड में गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) और उद्यमी राधिका गुप्ता बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं से बात करेंगे। पीएम मोदी ने भी एक्स पोस्ट के जरिए स्कूली बच्चों से इससे जुड़ने की अपील की है।

Pariksha pe charcha 2025 Third Episode: परीक्षा पे चर्चा का नया सत्र एक नए रूप में प्रस्तुत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की 12 प्रतिष्ठित हस्तियां छात्रों को प्रेरित कर रही हैं। दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने छात्रों के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की, जबकि तीसरे एपिसोड में गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) और उद्यमी राधिका गुप्ता तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देते दिखाई देंगे। पीएम मोदी ने भी एक्स पोस्ट के जरिए स्कूली बच्चों से इससे जुड़ने की अपील की है।

Pariksha pe charcha 2025 technical guru

परीक्षा पे चर्चा 2025

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रौद्योगिकी... परीक्षाओं के दौरान गैजेट की भूमिका... छात्रों के बीच स्क्रीन पर अधिक समय बिताना। ये कुछ सबसे बड़ी दुविधाएं हैं जिनका सामना छात्र, अभिभावक और शिक्षक करते हैं। गुरुवार, 13 फरवरी को, हमारे पास टेक्निकल गुरु जी और राधिका गुप्ता होंगे। ये ‘परीक्षा पे चर्चा’ एपिसोड के दौरान इन पहलुओं पर चर्चा करेंगे। जरूर देखें।"

End of Feed