PPC 2025: एग्जाम के दौरान टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के उपयोग पर छात्रों से चर्चा करेंगे एक्सपर्ट्स, जानें क्या होगा खास

Pariksha pe charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप प्रोग्राम 'परीक्षा पे चर्चा' की लोकप्रियता देश में तेजी से बढ़ती जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत अब इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की भूमिकाओं पर छात्रों से चर्चा करेंगे।

Pariksha pe charcha 2025: 'परीक्षा पे चर्चा' के 13 फरवरी को आने वाले एपिसोड में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट गौरव चौधरी छात्रों को गाइड करेंगे कि कैसे टेक्नोलॉजी को पढ़ाई में सहायक के रूप में उपयोग किया जा सकता है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी, परीक्षा के दौरान गैजेट्स की भूमिका, छात्रों के बीच अधिक स्क्रीन समय जैसे विषय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के सामने आने वाली सबसे बड़ी दुविधाओं में से एक हैं।

Pariksha pe charcha 2025 Round 2

परीक्षा पे चर्चा 2025

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 13 फरवरी को गौरव चौधरी और राधिका गुप्ता 'परीक्षा पे चर्चा' के तहत इस मुद्दे पर छात्रों से बातचीत करेंगे।

End of Feed