Maharashtra Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक नया अपडेट है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बीते सोमवार राज्य के पुलिस फोर्स में 20,000 कर्मियों की भर्ती की घोषणा की है। जिसमें, पहले चरण के तहत 8,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जबकि, शेष 12,000 पदों के लिए भी विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
महाराष्ट्र पुलिस विभाग में जल्द ही 20000 पदों पर भर्ती होगी।
यहां मिलेगा एप्लीकेशन लिंक
महाराष्ट्र पुलिस में सरकारी नौकरी के लिए जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी भर्ती के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य योग्यता जरूर जांच लें। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
साइबर सिक्योरिटी के लिए सरकार का लक्ष्य
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती घोषणा के अलावा उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बदलते समय और तकनीक के साथ साइबर सिक्योरिटी के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित और अधिक मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने वेदांता ग्रुप के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के अहमदाबाद शिफ्ट होने को लेकर भी बात की।
कैदियों की रिहाई के लिए सरकार प्रयासरत
इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि विभिन्न जेलों में बंद ऐसे 1,641 कैदियो के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है, जिन्हें जमानत तो मिल गई है लेकिन बान्ड भरने के पैसे न होने की वजह से रिहा नहीं किया गया है। पैसे की समस्याओं के अलावा कुछ अन्य दिक्कतें भी हैं। जेल में पहले से ही कई कैदी भरे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए गैर सरकारी संगठनों को कैदियों की मदद करने का आह्वान किया है।
