PM Narendra Modi Motivational Quotes: सूरज सा चमकना है तो छात्र गांठ बांध लें पीएम मोदी की ये बातें, सफलता की पक्की गारंटी

PM Narendra Modi Motivational Quotes for Students from Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा में परीक्षा से संबंधित बहुत ही दिलचस्प विषय शामिल हैं, विशेष रूप से तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, सीखने पर जोर और भी बहुत कुछ। इस बीच हम छात्रों के लिए लेकर आए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचार।

PM Narendra Modi Motivational Quotes for Students from Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा में परीक्षा से संबंधित बहुत ही दिलचस्प विषय शामिल हैं, विशेष रूप से तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, सीखने पर जोर और भी बहुत कुछ। 'परीक्षा पे चर्चा' का आयोजन 2018 से हर साल किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी देशभर के छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता के साथ संवाद करते हैं और परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए मार्गदर्शन देते हैं। परीक्षा पे चर्चा के लिए 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का नौंवा संस्करण होगा। इस बीच हम छात्रों के लिए लेकर आए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचार। पीएम आए दिन छात्रों व युवाओं के साथ अपने अनुभव को भी साझा करते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यहां हम छात्रों के लिए पीएम मोदी के शानदार कोट्स लेकर आए हैं।

Pariksha Pe Charcha Quotes for Students

छात्रों के लिए पीएम मोदी के विचार

  • मां-बाप की आलोचना और टोका-टाकी से बच्चों को विचलित होने की जगह उत्साहित होना चाहिए, क्योंकि हरेक माता पिता सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चे के भले के लिए उसे टोकता है।
  • दबाव से क्या डरना, बच्चे अपने भीतर झांकें, दबाव से दबना नहीं चाहिए।
  • परीक्षा को खुशी का एक अवसर मानना चाहिए। जो हमें साल भर की मेहनत के बाद मिलता है। यह ऐसा उमंग-उत्साह का पर्व होना चाहिए। जिसमें Pressure का नहीं Pleasure का स्थान हो।

PM Narendra Modi Quotes

  • हार्ड वर्क बहुत अच्छी चीज है, लेकिन स्मार्ट तरीके हार्डवर्क से ज़्यादा लाभ दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर, प्लान बनाकर मेहनत करें।
  • पढ़ाई के लिए समय निकालने की खातिर अपनी मां को रोजमर्रा के कामकाज के लिए समय निकालते हुए देखें, जो हर काम को उसी वक्त में कर पाती हैं, बच्चों के लिए मां का टाइम मैनेजमेंट बेहद प्रेरणादायक है।
  • मैं सभी माता-पिता से अनुरोध करता हूं कि वे अपने बच्चों की उपलब्धियों को सोशल स्टेटस न बनाएं। दूसरों बच्चों से अपने बच्चों की तुलना मत करें। आपके बच्चे के अन्दर जो सामर्थ्य है उसे पहचानिए। अंक और परीक्षा जीवन का आधार नहीं है।

End of Feed