पटना हाईकोर्ट ने जारी किया असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, तुरंत करें डाउनलोड

Patna HC Assistant Exam: पटना हाईकोर्ट ने 'एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026' के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Patna High Court Assistant Admit Card 2026: पटना हाईकोर्ट ने 'एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026' के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और कंप्यूटर बेस्ड प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।

Patna High Court Assistant Admit Card 2026

कोर्ट की भर्ती वेबसाइट पर Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination 2026 से जुड़ा नोटिस भी उपलब्ध है, जिसका लिंक इस लेख में दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट के 68 पदों को भरा जाना है।

End of Feed