Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी इस तारीख को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, नोट कर लें डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 09:03 PM IST

Pariksha Pe Charcha 2023: शिक्षा मंत्रालय ने आज परीक्षा पे चर्चा की की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी चर्चा के छठें संस्करण के लिए आवेदन किया था तो यहां परीक्षा पे चर्चा की सटीक तारीख चेक कर सकते हैं।

Pariksha Pe Charcha 2023: परीक्षा पे चर्चा का इंतजार खत्म हो चुका है। शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा की तारीख आज यानी 3 जनवरी 2023 को जारी कर दी है। जिसके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को तालकटोरा इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में चर्चा के छठें संस्करण में छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।

PPC 2023 Date

परीक्षा पे चर्चा 2023

Pariksha Pe Charcha 2023: इतने लोग होंगे शामिल

पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा के लिए चयन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। परीक्षा पे चर्चा के लिए कुल 2050 लोग शामिल होंगे। जिसमें, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के अलावा अभिभावक और शिक्षक भी रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं को और अधिक रोचक बनाने के लिए छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ कुछ रचनात्मक सुझाव और परीक्षा के टिप्स पर बात करेंगे।

End of Feed