Panchayat Sachiv Vacancy 2025, Panchayat Secretary Recruitment 2025: पंचायत सीरीज तो लगभग आप सभी ने (Panchayat Sachiv Vacancy 2025) देखा होगा। ऐसे में पंचायत सचिव के पद से तो आप सभी वाकिफ होंगे। हाल ही में तमिलनाडु रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत राज विभाग ने सचिव के 1483 पदों पर भर्ती (Panchayat Sachiv Vacancy) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnrd.tn.gov.in पर जाकर अपना आवेदन सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2025 है।
Panchayat Sachiv Vacancy 2025: इस राज्य में पंचायत सचिव के 1400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
Panchayat Secretary Recruitment 2025: पंचायत सचिव के लिए क्वालिफिकेशन
तमिलनाडु रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत राज विभाग के सचिव के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही कम से कम 8वीं कक्षा तक तमिल भाषा में पढ़ाई भी अनिवार्य है।
Panchayat Secretary Recruitment 2025 Age Limit: तमिलनाडु पंचायत सचिव के लिए एज लिमिट
- न्यूनतम आयु - 18 साल
- अधिकतम आयु - 32 वर्ष
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए - 37 वर्ष
- एक्स सर्विसमैन के लिए अधिकतम आयु - 50 साल
Panchayat Secretary Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- tnrd.tn.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Tamilnadu Panchayat Secretary Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब फॉर्म सबमिट कर दें।
Panchayat Secretary Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
तमिलनाडु रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत राज विभाग के सचिव के पदों पर आवेदन के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित है। यहां सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क है।
Panchayat Secretary Selection Process: पंचायत सचिव का सेलेक्शन प्रोसेस
तमिलनाडु पंचात राज के सचिव के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार जॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे।
Panchayat Secretary Salary: यहां देखें सैलरी
वहीं सैलरी की बात करें तो यहां चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,900 रुपये से 50,400 रुपये सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
