OSSC CGL Recruitment 2024: सीजीएल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 586 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

OSSC CGL Exam 2024: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, ऑडिटर, इंस्पेक्टर और असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाना होगा।

OSSC CGL Exam Notification 2024: ओडिशा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी OSSC CGL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 586 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है।

OSSC CGL 2024

OSSC CGL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी

ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में चलेगी। इसमें आवेदन करने के लिए 5 अप्रैल 2024 से एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 मई 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन सकते हैं। आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed