OICL AO Recruitment 2024: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और आवेदन प्रक्रिया

OICL AO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 100 पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप ओआईसीएल एओ के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

OICL AO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (OICL AO Recruitment) खबर है। ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी ने अपने यहां पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 100 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (OICL AO Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर (OICL Administrative Officer Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तारीख 12 अप्रैल 2024 है।

OICL AO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024

OICL AO Recruitment: इस विभाग एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी

OICL AO Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

ओआईसीएल ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के कुल 100 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें अकाउंट्स के 20 पद, एक्टियेरियस के 5, इंजीनियर के 15, आईटी इंजीनियर के 20 पद, लीगल के 20 पद और मेडिकल ऑफिसर के कुल 20 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

OICL AO Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी ने अपने यहां पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

OICL AO Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले orientalinsurance.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर OICL AO Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

OICL AO Recruitment: आवेदन शुल्क

ओआईसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अलग अलग शुल्क जमा करना होगा। अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को कुल 250 रुपये जमा करना होगा।

End of Feed