Odisha Police Constable Result 2024: जारी हुआ ओडिशा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Odisha Police Constable Result 2024: इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल के कुल 2030 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

Odisha Police Constable Result 2024: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ओडिशा पुलिस स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ओडिशा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha Police Constable Result 2024

Odisha Police Constable Result 2024

Odisha Police Constable Result 2024: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed