एजुकेशन

Odisha Board Exam 2024 Date: कब होगी ओडिशा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा, नोट कर लें डेट

Odisha Board Exam 2024, Odisha Board Class 10th 12th Exam Date 2024: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां ओडिशा बोर्ड एग्जाम डेट 2024 चेक कर सकते हैं।

Image

Odisha Board 10th 12th Exam 2024

Photo : iStock

Odisha Board Exam 2024, Odisha Board Class 10th 12th Exam Date 2024: ओडिशा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा (BSE Odisha) ने कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा (Odisha Board 10th 12th Exam 2024) की तारीखों का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां ओडिशा बोर्ड एग्जाम 2024 डेट शीट चेक कर सकते हैं।

Odisha Board 10th 12th Exam 2024: कब होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। जबकि, थ्योरी परीक्षा 14 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच होगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। बता दें कि ओडिशा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

Odisha Board Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

ओडिशा बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, नतीजे अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। ओडिशा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा 2024 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

Odisha Board Sample Paper 2024: डाउनलोड करें सैंपल पेपर

ओडिशा बोर्ड सैंपल पेपर के आधार पर 10वीं और 12वीं परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है। ऐसें में बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स को सैंपल पेपल जरूर हल करना चाहिए। ओडिशा बोर्ड 10वीं और 12वीं सैंपल पेपर से परीक्षा पैटर्न की सही समझ विकसित होगी। साथ ही प्रश्नों के टाइप और मार्किंग स्कीम सहित अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी। बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article