Odisha Board 10th Result 2026 Date Time: 2 मई को जारी होंगे ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, इस समय एक्टिव होगा लिंक

Odisha Board 10th Result 2026 Date Time: ओडिशा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं रिजल्ट 2 मई को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र bseodisha.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha Board 10th Result 2026 Date Time: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) द्वारा हाईस्कूल परीक्षा (AHSC- 10वीं बोर्ड परीक्षा) के रिजल्ट डेट और समय (BSE Odisha Board 10th Result 2026 Date and Time) की घोषणा कर दी गई है। लंबे समय से बोर्ड रिजल्ट की राह देख रहे 5.6 छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। छात्र एक्टिव हुए परिणाम लिंक से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

Odisha Board 10th Result 2026 Date Time

Odisha Board 10th Result 2026 Date and Time

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 2 मई को शाम 4 बजे की जाएगी। लेकिन रिजल्ट लिंक 4 बजे एक्टिव नहीं होगा। डेट और समय का ऐलान करते हुए बोर्ड ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा रिजल्ट का लिंक शाम 6 बजे के बाद एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद ही परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपने नतीजे देख पाएंगे।

End of Feed