October 2026 Important Days: अक्टूबर में आने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिन, गांधी जयंती से लेकर यूएन दिवस तक

October 2026 Important Days: अक्टूबर के महीने में त्योहारों के साथ कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस आते हैं। जिसके बारे में हर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार करने वाले छात्रों, अभ्यार्थियों को पता होना चाहिए।

October 2026 Important Days: अक्टूबर का महीना केवल खुशनुमा मौसम और त्योहारों की जगमगाहट लेकर नहीं आता, बल्कि यह महीना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण दिवसों का गवाह भी बनता है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाली गांधी जयंती से लेकर वैश्विक शांति और सहयोग के प्रतीक संयुक्त राष्ट्र (UN) दिवस तक, इस महीने में कई ऐसे अवसर आते हैं जो हमें हमारे कर्तव्यों, समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं। इन खास दिनों के माध्यम से देश और दुनिया भर में विभिन्न सामाजिक समस्याओं, स्वास्थ्य जागरूकता और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर मंथन किया जाता है। आइए जानते हैं अक्टूबर महीने के प्रमुख राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवसों और त्योहारों की पूरी सूची।

October 2026 Important Days

October 2026 Important Days (Photo - AI/Newsroom Verified)

अक्टूबर महीने के प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

डेटदिवसउद्देश्य
01 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवसवरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है।
02 अक्टूबरगांधी जयंती / अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवसराष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती; अहिंसा का वैश्विक संदेश।
05 अक्टूबरविश्व शिक्षक दिवस (World Teachers' Day)समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान का सम्मान।
08 अक्टूबरभारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day)भारतीय वायु सेना के शौर्य, पराक्रम और समर्पण को नमन।
09 अक्टूबरविश्व डाक दिवस (World Post Day)संचार के क्षेत्र में डाक सेवाओं की भूमिका को रेखांकित करना
10 अक्टूबरविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day)मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ाना।
11 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child)बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
11 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि पहला दिनकलश पूजा और नवरात्रि की शुरुआत
16 अक्टूबरविश्व खाद्य दिवस (World Food Day)भुखमरी के खिलाफ लड़ाई और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता।
20 अक्टूबरदशहराविजयादशमी
24 अक्टूबरसंयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day)विश्व शांति, सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
31 अक्टूबरराष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day)सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश की अखंडता और एकता का संकल्प।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- October School Holiday List 2026: अक्टूबर में गांधी जयंती के अलावा कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

End of Feed