NTET Result 2026: जारी हुआ एनटीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड, डिजिलॉकर से ऐसे करें डाउनलोड

NTET Result 2026: एनटीए ने NTET 2026 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सीधे डिजिलॉकर से भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NTET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है। एनटीए ने इस NTET 2026 परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक तौर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण और लिंक लेख में नीचे दिया गया है। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड DigiLocker से भी डाउनलोड कर पाएंगे।

NTET Result 2026

NTET Result 2026

DigiLocker से भी कर पाएंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड

डिजिलॉकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट जारी किया, जिसके अनुसार, इस बार एनटीईटी 2026 के स्कोर कार्ड को सीधे डिजिलॉकर प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया गया है। इसका मतलब यह है कि छात्र अपने पर्सनल डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट में लॉगिन करके बेहद सुरक्षित तरीके से अपने दस्तावेज को कहीं भी कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।

End of Feed