NET Answer Key: 16 अगस्त को जारी होगी यूजीसी नेट और CSIR-NET की प्रोविजनल आंसर की, NTA ने खत्म किया डेट का इंतजार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC-NET समेत तीन प्रमुख परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर की NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET June 2026, CSIR NET Answer Key: यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC-NET समेत तीन प्रमुख परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर की NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। NTA के अपडेट के मुताबिक, UGC-NET, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) एवं AICE (PhD) 2026 की प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र और दर्ज किए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

UGC NET Answer Key 2026

UGC NET Answer Key

प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त चुनौतियों और आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA अंतिम आंसर की तैयार करेगा। इसके आधार पर आगे रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की एक महत्वपूर्ण चरण है।

End of Feed