SWAYAM July 2026 City Slip जारी, 8 दिसंबर से परीक्षा, तुरंत इस लिं​क से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे exams.nta.nic.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

SWAYAM July 2026 सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, NTA की ओर से SWAYAM जुलाई सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इन परीक्षाओं के जरिए 661 SWAYAM कोर्स के लिए सर्टिफिकेशन दिया जाएगा।

SWAYAM July 2026 City Slip OUT

SWAYAM July 2026 City Slip जारी

उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

End of Feed