NTA Observer Recruitment 2026: देशभर में विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं का सफलतापूर्वक और पारदर्शी आयोजन कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेक्षकों (Observers) के एंप्लॉयमेंट के लिए 'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' (EOI) आमंत्रित किए जा रहे हैं। पारदर्शी और नकल मुक्त परीक्षा प्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए NTA ने योग्य, अनुभवी और समर्पित पेशेवरों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी संस्थानों के शिक्षक, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी और सशस्त्र बलों के अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मी देश की परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। जो योग्य उम्मीदवार इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
NTA Observer Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
कौन कर सकता है आवेदन?
NTA द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों और अधिसूचना के अनुसार, इस महत्वपूर्ण पद के लिए निम्नलिखित श्रेणियां के उम्मीदवार पात्र माने गए हैं -
सरकारी शिक्षक एवं प्रोफेसर्स: सरकारी शिक्षण संस्थानों से सेवानिवृत्त या वर्तमान में सेवारत शिक्षक और प्रोफेसर।
सरकारी अधिकारी: केंद्र या राज्य सरकार के वे सेवानिवृत्त अधिकारी जो पे लेवल 8 (Pay Level 8) या उससे ऊपर के पद पर रहे हों।
सशस्त्र बल और सीएपीएफ (CAPF) कर्मी: भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों (CAPF) या अन्य सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त कर्मी (जो सूबेदार मेजर या समकक्ष पद अथवा उससे उच्च रैंक के हों)।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा करें।
अन्य मुख्य पात्रता शर्तें
आवेदक की शारीरिक सेहत ऐसी होनी चाहिए कि वह प्रेक्षक (Observer) के रूप में अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से कर सकें। आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा केंद्र तक यात्रा करने की तैयारी होनी चाहिए। आवेदक के खिलाफ किसी भी प्रकार की पेंडिंग अनुशासनात्मक या विजिलेंस कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'Throw in the towel' इंग्लिश फ्रेज का क्या है अर्थ?
क्या है आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट observermanagement.nta.gov.in पर विजिट करके या दिए गए आधिकारिक क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके सीधे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
