CUET Answer Key, Result 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की cuet.samarth.ac.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 08:21 AM IST

CUET UG 2023 Final Answer Key Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2023 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

National Testing Agency, NTA CUET UG 2023 Final Answer Key जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से फाइनल आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, अभी रिजल्ट जारी नहीं नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, आज 13 जुलाई की रात तक सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी जाएगी।

CUET UG Final Answer Key
सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की (image - canva)

सीयूईटी यूजी 2023 फाइनल आंसर की 12 जुलाई को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा जारी की गई, अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार होगा, लेकिन बता दें, फाइनल आंसर की से भी आप रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं, क्योंकि इससे पता चल जाता है कि कितने सवाल सही रहे व कितने गलत।

End of Feed