NEET Re Exam 2026: टेलीग्राम पर नीट पेपर लीक करने के लिए पैसों की मांग, स्कैमर्स चल रहे यह खतरनाक चालें

NEET Re Exam 2026: नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों से टेलीग्राम पर कुछ फ्रॉड द्वारा पेपर लीक करने के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है। एनटीए ने छात्रों को इससे दूर रहने की सलाह दी है।

NEET Re Exam 2026: नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले देश के लाखों उम्मीदवारों और उनके माता-पिता के लिए एक बेहद जरूरी और सतर्क करने वाली खबर सामने आई है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर भोले-भाले छात्रों और उनके अभिभावकों को निशाना बनाकर पैसों की ठगी का मामला सामने आ रहा है। अगर आप या आपका कोई परिचित इस परीक्षा की तैयारी में जुटा है, तो कुछ मिनट निकालकर स्कैमर्स की इस धोखाधड़ी को जरूर समझें, ताकि आप अपने पैसे और मानसिक तनाव दोनों को बचा सकें।

NEET Re Exam 2026

NEET Re Exam 2026 (Photo - AI)

री-एग्जाम के नाम पर लाखों की मांग

इंटरनेट पर कई ऐसे फर्जी टेलीग्राम चैनल्स एक्टिव हैं जो छात्रों से 14,000 से लेकर 25,000 रुपये तक और कुछ मामलों में तो 10 लाख तक की भारी-भरकम रकम की मांग कर रहे हैं। इन चैनलों का दावा है कि उनके पास होने वाले री-एग्जाम का असली प्रश्न पत्र मौजूद है और पैसे देने पर वे इसे लीक कर देंगे।

End of Feed