Noida Schools Winter Vacation, UP School Holiday news: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। दिल्ली और एनसीआर के शहरों में बढ़ती ठंड का कहर परेशान कर रहा है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने 8 वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया है।
Noida Schools Winter Vacation
बता दें कि जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने पूरे जनपद में सर्दियों की छुट्टी का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 2 जनवरी से अगले आदेशों तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश के तहत सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Noida school Holiday
