Noida schools to be shut on September 22 due to trade show, Moto Grand Prix: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और मोटोजीपी रेस को देखते हुएनोएडा के सभी स्कूल गुरुवार की दोपहर 2 बजे से लेकर 22 सितंबर तक बंद रहेंगे। इस संबंध में बीते दिनों ही जिलाधिकारी की तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया था। नोएडा जिला प्रशासन की तरफ से यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जी का आयोजन किया जाएगा, इसलिए स्कूल बंद रखे जाएंगे। ग्रेटर नोए़डा के परी चौक के पास यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो सकती है
Noida School Closed
Noida School News Latest Updates
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। जबकि, मोटोजीपी कार्यक्रम 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 21 से 25 सितंबर तक वाहनों का सबसे अधिक दबाव रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूल कॉलेजों को भी 21 और 22 सितंबर को बंद रखने करने आदेश जारी किया है।
Noida School Closed 2023
जिला विद्यालयी निरीक्षक ने बताया कि रूट डायवर्जन और सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए 21 सितंबर दोपहर दो बजे के बाद और 22 सितंबर को पूरे दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 और मोटो जीपी भारत 22 सितंबर से शुरू होगी। इसलिए दोनों दिन स्कूल बंद रखे जाएंगे। प्रशासन ने यह आदेश सभी सरकारी, निजी स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों के लिए दिया है। नोएडा में आय़ोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी बाइक रेस में ढ़ाई से तीन लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए फैसला किया गया है।
