NIOS Class 10th 12th Date Sheet 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने NIOS Class 10th 12th Date Sheet जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं। ये समय सारिणी अप्रैल-मई 2025 में होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।
एनआईओएस कक्षा 10वीं 12वीं डेट शीट 2025 जारी
NIOS Class 10th 12th Exam 2025 का आयोजन 9 अप्रैल से शुरू होगा जबकि 19 मई, 2025 तक ये परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा।
- NIOS Class 10 Exam 2025 भारतीय दर्शन के पेपर से और NIOS Class 12 Exam 2025 उद्यमिता के पेपर से शुरू होगा।
- NIOS 2025 Class 10th Exam मनोविज्ञान और संस्कृत व्याकरण के साथ समाप्त होगी।
- NIOS 2025 Class 12th Exam कर्नाटक संगीत, रोजगार कौशल और संस्कृत साहित्य के पेपर के साथ समाप्त होगा।
NIOS Class 10th 12th Date Sheet 2025: कैसे डाउनलोड करें?
डेट शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध examination link पर जाएं।
- अब examination and result पर क्लिक करें।
- NIOS Class 10th 12th Date Sheet 2025 Link पर क्लिक करें।
- तिथियों की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड
sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 7 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है।
