नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जानें उनसे जुड़े 10 तथ्य, नजर आएगी उनकी पूरी लाइफ

Netaji Subhash Chandra Bose Life in 10 Line: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। इस साल उनकी 129वीं जयंती पर आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताएं, जो हर किसी के लिए जाननी आवश्यक है।

Netaji Subhash Chandra Bose Life in 10 Line: महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की इस साल 129वीं जयंती मनाई जा रही है। 2021 में इसे पीएम मोदी द्वारा पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। पराक्रम दिवस नेताजी के अद्मय साहस, देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान और उसके लिए बलिदान को सम्मानित करने और उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए मनाया जाता है। स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान उनके नारों ने देश के हर वर्ग के मन में देशभक्ति की भावना और देश के लिए लड़ने की इच्छा जगा दी थी। आज भी उनके यह नारे देशवासियों में प्रेरणा और देशभक्ति भर देते हैं। आइए नेताजी की 129वीं जयंती के इस अवसर पर आपको उनके जीवन के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें बताएं।

Netaji Subhash Chandra Bose Life in 10 Line.

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जानें उनसे जुड़े 10 तथ्य

सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में 10 फैक्ट्स

1. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक जिले में हुआ था। वह एक बंगाली परिवार में जन्मे थे। उनके पिता का नाम जानकीनाथ था और माता का नाम प्रभावती था। सुभाष चंद्र बोस के 14 भाई बहन थे। वह अपने माता-पिता की 9वीं संतान थे।

End of Feed