NEET UG 2023: महज 16 साल की उम्र में पिता की मौत, चटनी रोटी खाकर बिताई रात..भावुक कर देगी आपको प्रेरणा की कहानी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 15, 2023, 08:36 PM IST

NEET UG 2023, Success Story: कड़ी मेहनत व संघर्ष से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। ये पंक्ति कोटा की रहने वाली प्रेरणा सिंह पर सटीक बैठती हैं। प्रेरणा ने महज 20 साल की उम्र में नीट यूजी की परीक्षा क्वालीफाई कर अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया है। हालांकि प्रेरणा के लिए ये सफर आसान नहीं रहा। इस दौरान उन्हें कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा।

NEET UG 2023, Success Story: कुछ कर गुजरने की इच्छा व कड़ी मेहनत से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है, परिस्थितियां उसके लक्ष्य में कभी बाधा नहीं उत्पन्न कर सकती..ये पंक्ति कोटा की रहने वाली प्रेरणा सिंह पर सटीक बैठती है। प्रेरणा ने गरीबी और अभावों के बावजूद अपनी अदम्य इच्छाशक्ति व संघर्ष के दम पर नीट यूजी की परीक्षा क्वालीफाई कर अपने माता पिता के साथ जिले का परचम बुलंद कर दिया है। महज 20 साल की उम्र में प्रेरणा की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

NEET UG 2023, Success Story

NEET UG 2023, Success Story: भावुक कर देगी आपको नीट यूजी में 1033वीं रैंक लाने वाली प्रेरणा की कहानी

प्रेरणा ने काफी कम उम्र में कैंसर जैसी भयावह बीमारी के चलते अपने पिता को खो दिया था। पिता की मौत के बाद परिवार कर्ज के बोझ के तले दबता चला गया। मकान पर लोन होने के कारण बैंक ने घर के बाहर नोटिस लगा (NEET Success Story) दिया था। गरीबी का आलम इस कदर था कि, परिवार को चटनी रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था।

End of Feed