NEET UG Registration 2026 Date Extended: बिग अपडेट! नीट यूजी के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख, ऐसे करें अप्लाई

NEET UG Registration 2026 Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NEET UG Registration 2026 Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 11 मार्च, 2026 को रात 9 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 8 मार्च, 2026 थी। वहीं आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 11 मार्च को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इस बात की जानकारी एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर दी हा।

NEET UG Registration 2026 Date Extended

NEET UG Registration 2026 Date Extended: नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रशन की तारीख आगे बढ़ी

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 11 मार्च 2026 रात 9:00 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित बढ़ाई गई तिथि और समय के भीतर अपना आवेदन फॉर्म भर लें। इसके बाद अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

End of Feed